फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दवा कंपनी के गोदाम में लगी आग, धुंआ उठता देख कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

Fri, 08 Sep 2023 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बुधवार शाम कंपनी की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई। गाेदाम से आग की लपटें और धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचा दिया
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुहाना स्थित दवा कंपनी की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखे गत्ते के बॉक्स और अन्य सामान जल गया। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना में इकबालपुर रोड पर एक्सा पेरारेंटल्स नाम की दवा कंपनी है।

विज्ञापन


बुधवार शाम कंपनी की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई। गाेदाम से आग की लपटें और धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।

Roorkee News: महिला ने विधायक पर लगाया संपत्ति कब्जाने का आरोप, कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक हजारों रुपये का सामान जल चुका था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें