फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबीघाट में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
रुड़की में सब्जी मंडी के पास बने धोबी घाट के कपड़ों के स्टोर में लगी आग के बाद मौके पर निरीक्षण करत - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
धोबीघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए। रात करीब तीन बजे आग लगने से खलबली मच गई। आननफानन पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रुड़की में कलियर अड्डे के पास धोबीघाट बना हुआ है। यहां धोबीघाट से जुड़े लोग कपड़ों की धुलाई करते हैं। साथ ही धुलाई वाले कपड़े एक स्टोर में रखते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे धोबीघाट में गश्त कर रहे सिविल लाइंस कोतवाली के सिपाही राधे ने धुआं उठता देख सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आननफानन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गईं। धोबीघाट के आसपास रहने वालों में आग से खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची आग बुझाने में सहयोग किया। सूचना मिलते ही धोबीघाट में कपड़े धुलाई करने वाले हसीन, मोहसिन और सदीक निवासी बीटी गंज भी पहुंचे और जानकारी ली। फायर स्टेशन के अधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से करीब चार लाख का नुकसान की आशंका है। टीम में भजन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, गय्यूर अली, विपिन सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह भंडारी, हरिश्चंद्र शामिल रहे।
कांग्रेस नेता ने की 50 हजार की आर्थिक सहायता
धोबी घाट में आग लगने से धोबी समाज को लाखों की क्षति हुई है। कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही धोबी समाज को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी। विधायक प्रदीप बत्रा ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ितों को अपनी ओर से मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें