फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेट्रोल पंप मैनेजर से बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से हजारों की नकदी, मोबाइल और पर्स लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मैनेजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन





खानपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरकाजी हाईवे पर एक पेट्रोल पंप है। ब्राह्मणवाला निवासी अरुण कुमार उसके मैनेजर हैं। मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे अरुण पेट्रोल पंप से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह खानपुर कस्बे से बाहर निकला तो बाइक सवार दो युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया है। इससे पहले वह कुछ समझ पाता उन्होंने उसकी बाइक राेक ली। साथ ही उसे डरा धमकाकर 11 हजार रुपये, मोबाइल और पर्स छीन लिया। विरोध करने पर दोनों धमकी देकर फरार हो गए।



अरुण ने बाइक से उनका पीछा किया लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गए। घटना की सूचना अरुण ने पेट्रोल स्वामी और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुरकाजी-लक्सर हाईवे और आसपास के खेतों में कांबिंग शुरू की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया था। खानपुर थाना कार्यवाहक प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें