फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन: संभल जाइए...वरना हवालात में आइए

विज्ञापन
रुड़की में लॉकडाउन के दौरान घूम रहे वाहन चालकों से पूछताछ करती सीपीयू। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
अभी भी वक्त है संभल जाइए, यह आपके संभलने का समय है। अगर आप नहीं मानेंगे तो हमें सख्ती करनी होगी और हवालात में बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जी हा! पुलिस सड़कों से बाहर घूमने वाले लोगों से ऐसी ही अपील कर रही है, लेकिन इसके बाद भी कई लोग नियम का उल्लंघन कर घर से बाहर घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस सख्ती करते हुए इनकी बाइक व कार सीज करने के साथ ही हवालात भेज रही है।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए पुलिस लगातार लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की अपील कर रही है, लेकिन लोग हैं कि मान नहीं रहे हैं। अब पुलिस ने घरों से बाहर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है। अब पुलिस इन लोगों की कार व बाइक सीज करने के साथ ही हवालात में बंद कर रही है। मंगलवार को रुड़की में पुलिस ने ऐसे एक दर्जन से भी अधिक लोगों को सबक सिखाया। यह लोग दोपहर एक बजे के बाद भी बाइक व कार लेकर घूमने निकले थे। पुलिस ने पहले इनकी कार व बाइक सीज और बाद में इन्हें हवालात में बंद कर दिया। हालांकि, पुलिस ने बाद में इन लोगों को चेतावनी देकर हवालात से बाहर निकालकर घर भेज दिया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अगर लोग नियम का उल्लंघन करेंगे तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ेगी। मंगलवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात कार और 12 बाइकों को सीज किया। साथ ही पांच लोगों को हवालात में बंद किया।
सुबह भीड़, दोपहर में सन्नाटा
लॉकडाउन के बीच सुबह सात से दोपहर एक बजे के बीच अब लोगों की भीड़ कम ही नजर आ रही है। सुबह दस बजे से पहले लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ती है, लेकिन दस बजे के बाद यह भीड़ छंटने लगती है। दोपहर एक बजते ही शहर से लेकर देहात तक सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। दोपहर एक बजे के बाद लोगों के कम ही घर से बाहर निकलने पर पुलिस भी राहत की सांस ले रही है।
विज्ञापन

बॉर्डर पर घटी लोगों की संख्या
यूपी से सटी सभी सीमाओं पर सोमवार को सख्ती होने से बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ में कमी आई है। बाहर से आने वाले मजदूर कम ही नहीं नजर आ रहे हैं। जो लोग आ रहे हैं, पुलिस उन्हें या तो वापस भेज रही या फिर उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था करा रही है। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें