फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान को सौंपी भितरघातियों की सूची

Thu, 30 Mar 2017 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव में हार के बाद अब प्रत्याशियों एवं मंडलाध्यक्षों की ओर से भितरघातियों की सूची भाजपा हाईकमान को भेजी गई है। जिसमें भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव संयोजक समेत कई के नाम हैं। इन पर चुनाव में हराने का काम करने के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जिले में भाजपा ने 11 में से आठ सीटों पर चुनाव जीता है। इसके अलावा पार्टी मंगलौर, पिरान कलियर एवं भगवानपुर में जीतने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन अब पार्टी के प्रत्याशियों एवं मंडलाध्यक्षों ने चुनाव में हार का ठीकरा अपने ही पदाधिकारियों पर फोड़ते हुए पार्टी हाईकमान को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है। मंगलौर सीट से चुनाव लड़े चौधरी ऋषिपाल बालियान एवं मंगलौर ग्रामीण मंडलाध्यक्ष ने गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी  के चेयरमैन कुलदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अमीलाल वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर त्यागी एवं मास्टर नागेंद्र, अरुण चौधरी पर चुनाव में पार्टी विरोध में काम करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा इसी तरह पिरान कलियर से चुनाव लड़े जयभगवान सैनी एवं मंडलाध्यक्ष ने पूर्व राज्यमंत्री तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी एवं अजय पर पार्टी विरोध में काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भगवानपुर से चुनाव हारे सुबोध राकेश एवं भगवानपुर ग्रामीण मंडलाध्यक्ष संजय त्यागी ने जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौहान, जोगेंद्र सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष मधुप त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अव्वल सिंह सहगल, जोगेंद्र खुराना, जोगेंद्र प्रधान पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध में काम करने आरोप लगाया है। सभी को छह साल के लिए निष्कासित करने की मांग की गई है। उधर प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि मामला संज्ञान में आ चुका है। सभी शिकायतों की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें