फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सहीपुर गांव के जंगल में शराब की भट्ठी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात क्षेत्र के सहीपुर गांव के जंगल में छापा मारकर भट्ठी चलाकर कच्ची शराब बना रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की और लाहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात एक बजे मुखबिर ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी समीप पांडे को सूचना दी कि सहीपुर गांव के जंगल में कुछ लोग भट्ठी चलाकर कच्ची शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी समीप पांडे ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी समीप पांडे ने बताया कि मौके से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी अवतार सिंह निवासी सहीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें