II
I
I
I
I
पैतृक गांव शादी में गया था परिवार, चोरों ने शुक्रवार रात दिया वारदात को अंजाम
I
Iचोरों ने सीआरपीएफ जवान के घर का ताला तोड़कर लाइसेंसी पिस्तौल, कीमती जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली है। जवान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आर्य विहार, गणेशपुर निवासी संदीप कुमार सीआरपीएफ में हैं और वर्तमान में उनकी मेरठ में तैनाती है। संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने पैतृक गांव टिकौला गांव में परिवार के साथ चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे पड़ोसी ने कॉल कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।
I
Iवह आननफानन घर पहुंचे तो देखा कि अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी लाइसेंसी पिस्तौल, सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लियल्गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
I
I
I
I
नहीं थम रहीं चोरी की वारदातें
I
Iसर्दी शुरू होते ही चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चोर घरों के ताले चटकाकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मीडियाकर्मी के घर चोरी, पिकअप चोरी और अब सीआरपीएफ जवान के घर चोरी की घटना हुई है। ऐसे में पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।I