फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दंपती समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIलाखों की रकम लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं करने का आरोप
I
I

I
Iमारपीट और धमकी देने का भी आरोप, पुलिस कर रही जांच
I
I जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दंपती समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iमंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें सलेमपुर में एक जमीन दिखाई थी। इसका सौदा भी तय हो गया था। उन्होंने अपने बहनोई के आवास पर उक्त लोगों को बुलाकर सौदा तय करने के बाद 43 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद ज्वालापुर तहसील पहुंचकर बैनामा करने की बात तय हुई थी।
I
Iवह निर्धारित समय पर बैनामा करवाने के लिए पहुंच गए थे लेकिन उक्त लोग नहीं पहुंचे थे। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी थी। 25 मई 2018 को उक्त लोगों ने 20 लाख रुपये का चेक दिया था और बाकी की रकम जल्द ही अदा करने की बात कही थी। इसके बाद भी उक्त लोगों ने रकम नहीं दी। आरोप लगाया कि रकम मांगने पर मारपीट करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर असलम व उसकी पत्नी, पुत्र सुफियान, कलीम, सावेज व एक अन्य निवासी सलेमपुर महमूदपुर व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें