फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आओ स्थापना दिवस पर साइक्लोथॉन में करें प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अमर उजाला और उत्तराखंड पाइथियन एसोसिएशन की ओर से साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में शहर के साइकिलिस्ट प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस अमर उजाला व उत्तराखंड पाइथियन एसोसिएशन साइकिल रेस के साथ मना रही है। इस रेस का नाम साइक्लोथॉन रखा गया है। रेस में प्रतिभाग करने वालों को एक टी-शर्ट निशुल्क दी जाएगी। यह टी-शर्ट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। जो भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक हैं। वह मोबाइल नंबर 9720141402 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा एक क्यूआर कोड से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।



इससे भी सीधे पंजीकरण किया जा सकेगा। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर होने वाली इस रेस में बड़ी संख्या में साइक्लिस्ट के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। यह रेस नौ नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। रेस का स्थान कांवड़ पटरी रखा गया है। 15 किलोमीटर की यह रेस होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों से कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। तीन प्रमुख विजेताओं को साइकिल दी जाएगी। साथ ही 10 अन्य विजेताओं को भी इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें