फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी का शक होने पर खंगाले सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में चोरी का शक होने पर पुलिस को तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद पता चला कि स्कूल के पास बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खिड़की और दरवाजे को जोर से धक्का दे दिया जिससे अंदर रखा सामान बिखर गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल का दरवाजा और खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। इससे अंदर रखा सामान भी इधर-उधर बिखर गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन शुरू की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। इसमें पता चला कि वहां पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में उन्होंने स्कूल के दरवाजे और खिड़की को जोर से धक्का दे दिया। इसके चलते स्कूल का दरवाजा और खिड़की टूटने की हालत में हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें