फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी से मेरी शादी करा दो!

Tue, 03 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के सुहार गांव से पांच दिन पहले घर से फरार हुई एक किशोरी मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। उसने अपने सौतेले मां-बाप पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मां-बाप के उत्पीड़न से तंग आकर पांच दिन पहले घर से निकल गई थी। उसके बाद ट्रेन में सवार होकर रुड़की पहुंच गई। भटकते हुए किशोरी रुड़की कचहरी के पास पहुंची। यहां उसकी मुलाकात पनियाला निवासी ऋतु राम वाल्मीकि से हुई। ऋतु राम ने पहले उसे अपने घर में रखा। उसके बाद किशोरी के परिजनों से बात की लेकिन, उन्होंने किशोरी को घर ले जाने से इनकार कर दिया है। ऋतु राम को उन्होंने बताया कि किशोरी पहले भी घर से दो बार भाग चुकी है। ऐसे में वह इसे अपने साथ नहीं रखेंगे। किशोरी के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे ऋतु राम से भी पुलिस ने पूछताछ की। अब पुलिस मुरादाबाद निवासी किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाने का प्रयास कर रही है। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें