लक्सर। तहसील के वकील अभिषेक के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस और किसान नेताओं ने भी अधिवक्ताओं को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से अधिवक्ताओं के साथ है।
कोतवाली पुलिस ने 31 मई को लक्सर तहसील के अधिवक्ता अभिषेक के खिलाफ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की थी। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोतवाली से जमानत दे दी थी, लेकिन तभी से अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर मुकदमे को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन का धरना जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. उमादत्त शर्मा ने कार्यकर्ता देवेश राणा और किसान नेता चौधरी कीरत सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अधिवक्ताओं को समर्थन दिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ हैं। इस मौके पर अध्यक्ष अनूप सिंह पुंडीर, कुशल पाल सिंह, विजयपाल गुर्जर, सहदीप सिंह, संजय चौधरी, रितेश कुमार, सोनू राठी, सुशील कुमार, मनोज सैनी, जयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, सतपाल सिंह, सुनील आर्य मौजूद रहे।