फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागड़ यात्रा शुरू, पहला जत्था राजस्थान रवाना

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के शिव हनुमान मंदिर से बांगड़ यात्रा को रवाना होता जत्था। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
जिले में कांवड़ यात्रा के बाद बागड़ यात्रा शुरू हो गई है। खानपुर क्षेत्र से प्रह्लादपुर शिव हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को गोगाजी वीर की महाड़ी पर मत्था टेककर राजस्थान के लिए ढ़ोल-नगाड़ों के साथ पहला जत्था रवाना हो गया है।
विज्ञापन

प्रहलादपुर गोगाजी महाड़ी के पुजारी श्रीपाल ने बताया कि मन्नत पूरी होने के बाद लोग बागड़ लेकर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर उपखंड में गोगाजी वीर महाड़ी और गोरख टीला पर मत्था टेकने जाते हैं। प्रहलादपुर शिव हनुमान मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरि ने बताया कि बांगड़ यात्रा के लिए जिस परिवार से कोई व्यक्ति गोगाजी वीर महाड़ी पर जाता है। वह पीले वस्त्र धारण कर एक छड़ी, जिस पर मोर ध्वज लगे हो, उसे लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ अपने गांव, क्षेत्र में भ्रमण करते हुए यात्रा शुरू करता है। इसके बाद दिनभर ढोल-नगाड़ों के साथ बागड़ यात्रा पर गए जातक के घर में पूजन किया जाता है। तीसरे दिन वह जत्था वापस उसी महाड़ी पर लौट आता है तो घर पर बड़े भोज (कंदूरी) का आयोजन किया जाता है। कंदूरी में कढ़ी और चावल का विशेष महत्व है। वहीं, इस कंदूरी में किसी को निमंत्रण देने की आवश्यकता नहीं होती है। कंदूरी में कोई भी व्यक्ति बिना निमंत्रण प्रसाद ग्रहण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें