फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी के आरोप में मकान मालिक और किराएदार भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड स्थित शिवपुरम कॉलोनी में रविवार को मकान मालिक और किरायेदार के बीच चोरी के आरोप को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन




मकान मालिक संदेश कुमार के यहां नीरज कुमार किरायेदार के रूप में रह रहा है। बताया गया कि दोनों परिवार के एक बच्चे पर चोरी का आरोप लगने से विवाद शुरू हुआ। मामला बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों के दो लोग जिनमें एक महिला भी शामिल है घायल हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

मकान मालिक संदेश कुमार जो पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात है ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि किराएदार पक्ष ने उनकी पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट की। वहीं, किरायेदार नीरज कुमार ने भी पुलिस को तहरीर देकर उल्टा आरोप लगाया कि मकान मालिक ने उनके साथ मारपीट की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और दोनों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें