स्थानीय योगदा सत्संग सोसायटी की ओर से योगावतार श्री लाहिड़ी महाशय का समाधि दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनुयायियों ने उनके जीवन, शिक्षाओं और आध्यात्मिक विचारों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान साधकों ने सामूहिक ध्यान किया और लाहिड़ी महाशय की शिक्षाओं पर चिंतन किया। वक्ताओं ने कहा कि लाहिड़ी महाशय ने साधना, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक अनुशासन के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी साधकों को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान मधुसूदन शर्मा, जगदीश देशप्रेमी सहित सोसायटी के दर्जनों अनुयायी मौजूद रहे। वहीं, कुछ शिष्यों ने हरिद्वार स्थित केशव आश्रम पहुंचकर लाहिड़ी महाशय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।