फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली महिला डाक्टर, लौटीं गर्भवती महिलाएं

Wed, 01 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सिविल अस्पताल में तैनात दोनों महिला चिकित्सक मंगलवार को ओपीडी में नहीं बैठी। जिसके चलते 100 से अधिक गर्भवती महिलाएं बिना जांच व दवा के लौटने को मजबूर हुईं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दो महिला चिकित्सा डा. दीपा और डा. निशा गुप्ता हैं। मंगलवार को दोनों की कोर्ट में तारीख थी। अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक गर्भवती महिलाएं आती हैं। मंगलवार को गर्भवती महिलाएं ओपीडी के बाहर महिला चिकित्सक का इंतजार करती रही। लेकिन जब पता चला कि दोनों चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठेंगी तो बिना उपचार किए लौटने को मजबूर हुई। सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में दो महिला चिकित्सक हैं। लेकिन मंगलवार को दोनों की कोर्ट में तारीख थी। महिलाओं को बिना उपचार किए लौटना पड़ा।

त्वचा रोगी भी लौटे
रुड़की। सिविल अस्पताल में त्वचा रोग से संबंधित मरीजों को भी बिना उपचार के लौटना पड़ा। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. एमएमपी सिंह की कोर्ट में तारीख थी। जिसके चलते उनकी ओपीडी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें