फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मार्च को हज यात्रा के लिए होगी कुर्राअंदाजाी

Thu, 16 Mar 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो परान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
हज समिति अध्यक्ष राव शेर मुहम्मद ने बताया की हज समिति आफ  इंडिया मुंबई द्वारा उत्तराखंड हाजियों के चयन के लिए कुर्राअंदाजी लॉटरी 18 मार्च को पिरान कलियर हज हाउस में की जाएगी। जिसमें राज्य से हज पर जाने वाले सभी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


कलियर हज हाउस में हज समिति के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि 18 मार्च को होने वाली कुर्रा अंदाजी में हज के लिए आवेदन करने वालेे और उलेमा इकराम भाग लेंगे। कुर्रा अंदाजी के कार्यक्रम में चयन का डिस्प्ले प्रोजेक्टर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। हाजी राव शेर मुहम्मद ने कहा कि इस वर्ष उतराखंड राज्य को 1061 का कोटा निर्धारित किया गया है। जिसमें 70 साल वाले 368 हज आवेदक, लगातार पांच साल से आवेदन करने वाले 538 हज आवेदक, चौथे साल वाले 608 हज आवेदक व फ्रेश कैटेगिरी के 3180 हज आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया है।

राज्य से हज यात्रा के लिए 4694 आवेदन
 इस वर्ष राज्य से कुल 4694 आवेदन आए हैं जिसमें हरिद्वार से 1862 और देहरादून से 999, ऊधमसिंह नगर से 1178 बाकी अन्य जिलों से आवेदन आए हैं। जिसमें रिजर्व कोटे के 70 वर्ष के पांच वर्ष  से आवेदन कर रहे हाजियों को ही प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत में 4 लाख 23 हजार 700 आवेदन आए हैं। जिसमें पूरे भारत में एक लाख 70 हजार ही हज यात्रा पर जाएंगे। इस मौके पर अधिसासी अधिकारी मोहम्मद मीसम, हज अधिकारी नफीस अहमद, एसएम फारुख, शाहिद, रऊफ, कादिर,आदिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें