फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुराद हत्याकांड के खुलासे को कोतवाली में धरना

Mon, 26 Dec 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुराद हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर जन विकलांग सहायता समिति के पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली में धरना दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने धरना दे रहे लोगों से वार्ता कर मामले की खुलासे के लिए चार दिन का समय मांगा। धरना समाप्त करते हुए परिजनों ने चेताया यदि इस बीच हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो एक जनवरी से वह फिर धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


विगत 26 नवंबर को मख्यिाली खुर्द निवासी 20 वर्षीय मुराद पुत्र हलीम का शव गांव के समीप खेत में दबा मिला था। इसमें पुलिस ने पहले अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसे बाद में हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन, हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन हत्याकांड के खुलासे की मांग को कई दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रहे थे। सोमवार को जन विकलांग सहायता समिति के पदाधिकारी परिजनों के साथ कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। इस पर कोतवाल योगेंद्र सिंह भदौरिया ने धरना दे रहे लोगों से वार्ता कर मामले की खुलासे के लिए चार दिन का समय मांगा। आश्वासन मिलने पर लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। चेताया यदि मामले का खुलासा नहीं हुआ तो एक जनवरी से फिर परिजन धरना शुरू करेंगे। धरना देने वालों में मृतक के पिता हलीम, जिला पंचायत सदस्य किरत सिंह, समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पवन बसेड़ी, आफताब अंसारी, सतेंद्र राणा, विशाल चौधरी, परवेज आलम, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें