फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पिता से पैसों के विवाद में युवक ने 12 साल के बेटे की गर्दन पर किया चाकू से हमला, एम्स रेफर

Sun, 26 Feb 2023 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

सचिन चाकू लेकर मौके पर पहुंचा और शहनवाज के 12 साल के बेटे अमान की गर्दन पर हमला करके फरार हो गया। लहूलुहान हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने एक व्यक्ति के 12 साल के बेटे की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पुुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी शहनवाज रामपुर चुंगी पर बिरयानी की ठेली लगाता है। शादी समारोह में चाऊमीन का स्टॉल लगाने का काम करता है। शहनवाज के साथ शादी समारोह में मूलरूप से पश्चिमी बंगाल और हाल रामपुर निवासी सचिन भी स्टॉल लगाता है। शनिवार शाम सचिन चुंगी पर शहनवाज के पास पैसे लेने गया था। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया और शहनवाज ने सचिन की पिटाई करके भगा दिया।

कुछ देर बाद सचिन चाकू लेकर मौके पर पहुंचा और शहनवाज के 12 साल के बेटे अमान की गर्दन पर हमला करके फरार हो गया। लहूलुहान हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें