फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बेटी के टूटते वैवाहिक जीवन को देख की थी दामाद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हल्लूमाजरा चौक स्थित गुफरान चिकन सेंटर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 26 जून को मुफीद निवासी रोलाहेड़ी, कोतवाली पिरान कलियर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल मुफीद की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में 27 जून को प्राथमिकी दर्ज कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी शहनवाज निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी बेटी का प्रेम विवाह सगे भांजे मुफीद से हुआ था। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और तलाक की नौबत आ गई थी। आरोपी अपनी बेटी का घर टूटने के लिए मुफीद को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश में उसने पहले से योजना बनाकर भगवानपुर से चाकू खरीदा और मौका मिलते ही मुफीद पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि रंजिश का बदला लेने की नियत के भगवानपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को वारदात के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें