फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: योग एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
योग एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जीआरपी की तत्परता से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को स्टेशन मास्टर कार्यालय रुड़की से सूचना मिली कि योग एक्सप्रेस के कोच एस-6 में सवार एक यात्री को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने तत्काल कोच में पहुंचकर यात्री की स्थिति का जायजा लिया और उसे सुरक्षित ट्रेन से उतारा। बीमार यात्री की पहचान अर्पित पुत्र राहुल प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई। यात्री की हालत को देखते हुए जीआरपी ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया। मौके पर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के बाद अर्पित को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भेजा गया। बचाव कार्य में जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी, अमित कुमार, सनी कुमार, चंद्र किरण, सरयू सैनी और कविता सैनी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें