फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Crime: पिता के सामने नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गए तीन बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 02 May 2025 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

नाबालिग को सुबह 4:30 बजे बाइक सवार सुहेल, साकिब और सलमान बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन सुहेल पक्ष के लोग पुत्री को लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता के सामने नाबालिग बेटी काे तीन युवकों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को भी पुलिस खंगाल रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि नाबालिग पुत्री को बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे बाइक सवार सुहेल, साकिब और सलमान बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन सुहेल पक्ष के लोग पुत्री को लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी।

Roorkee: साथियों के साथ रेलवे लाइन पर रील बना रहे नाबालिग को खंभे से लगा करंट, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि को मुकदमे की जांच सौंपी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नाबालिग की तलाश के लिए कुछ नंबर भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें