फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नौचंदी जुमेरात पर कलियर की दरगाहों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक, इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब दरगाहों पर जायरीनों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन




पिरान कलियर में नौचंदी जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन यहां पहुंचते थे। जायरीनों ने दरगाहों पर लाइन लगाकर जियारत की। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, पंजाब, दिल्ली, सहारनपुर और हरियाणा आदि स्थानों से जायरीन कलियर पहुंचे।
विज्ञापन


जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक में चादर पेशकर देश में अमनोअमान की दुआएं मांगीं। एसएसआई बीएस चौहान ने बताया कि जायरीनों की भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पीपल चौक आदि स्थानों पर पुलिस बल लगाया गया था। जेबकतरों की घटनाओं को देखते हुए सादी वर्दी में भी पुलिस को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें