फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खो-खो ट्रायल संपन्न, चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रांगण में जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन एवं खानपुर ब्लॉक के चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय माध्यमिक खो-खो ट्रायल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष ऋषिपाल एवं प्रबंधक अरविंद राठी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य आर्यव्रत चौधरी एवं जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यवीर, अनमोल, सुधांशु, सक्षम, अंडर-19 बालक वर्ग में मयंक सैनी, वंश, अभिमन्यु, रुद्रा लक्ष्य, अंडर 14 बालिका वर्ग में रिया, भावना, राधा, वैष्णवी, वंशिका, सिमरन, अंडर 19 बालिका वर्ग में शीतल साक्षी, निशा, राधिका, बिंदिया, नंदिनी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विजयी खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व कर राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर संजीव राणा, आलोक द्विवेदी, अरुण कुमार खरे, आरएस बडोनी, आलोक सिंह, संत कुमार, विनोद रयाल, ओम सिंह, रविंद्र रोड़, धनंजय मलिक, नवीन सैनी, मनीष काकरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें