फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राम मंदिर निर्माण में कल्याण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका’

विज्ञापन
रुड़की में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा म? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व सीएम के श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में निभाई गई भूमिका को याद किया।
विज्ञापन

सोमवार को गंगनहर के पूर्वी किनारे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी ने कहा कि कल्याण सिंह ने पूरे जीवन में आदर्शों को ही सर्वोपरि माना। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से देश की जनता की सेवा की और श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से एटूजेड परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह ने कभी भी देश के स्वाभिमान और सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।
यूपी में मुख्यमंत्री रहते हुए सुशासन दिया और अपराध पर लगाम लगाई। श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पप्पू कश्यप, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, डा. बीएल अग्रवाल, वैद्य टेक वल्लभ, दीपक सालार, सुदेश कुमार, नरेश शर्मा, राम गोपाल शर्मा, नाथीराम सैनी, अनिल वर्मा, आशीष गुप्ता, प्रदीप पाल, किरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें