फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कलिंग उत्कल और दिल्ली - हरिद्वार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मंडल में कराए जा रहे विकास कार्यों के दौरान प्री नाॅन इंटरलाॅकिंग और नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्यों के कारण ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। इस दौरान कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और हरिद्वार - ऋषिकेश सहित ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन और विनियमित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि दिल्ली मंडल में प्रीएनआई और एनआई कार्य के दौरान पावर व ट्रैफिक ब्लॉक स्वीकृत किए गए हैं। ब्लॉक अवधि के दौरान इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत विभाग की ओर से नई प्वाइंट एवं क्रॉसिंग की स्थापना, इंटरलॉकिंग में आवश्यक संशोधन, वायरिंग, परीक्षण एवं कमीशनिंग आदि तकनीकी कार्य कराए जाने हैं।
इसके कारण दिल्ली - हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त और पुरी - योगनगरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को एक अगस्त को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। हरिद्वार - दिल्ली एक्सप्रेस को 2 अगस्त को मार्ग में 45 मिनट और नई दिल्ली - देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस को 3 अगस्त को मार्ग में 10 मिनट विनियमित कर संचालित किया जाएगा। कार्य के चलते हरिद्वार - दिल्ली एक्सप्रेस को 30 व 31 जुलाई, ओखा - देहरादून एक्सप्रेस को 31 जुलाई को भी परिवर्तित मार्ग और पुरी - योगनगरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को 30 जुलाई को भी 25 मिनट विनियमित कर संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें