फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिबा फुले दलितों, पिछड़ों के लिए थे देवदूत

विज्ञापन
रुड़की आजाद नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

सोमवार को आजाद नगर चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। शिक्षाविद् श्याम सिंह नागयान ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी पूंजी है जिसे कोई लूट नहीं सकता है। हमें आने वाली पीढ़ी को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए। पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एससी, पिछड़ों और महिलाओं के लिए देवदूत के समान थे। विधायक प्रदीप बत्रा ने ज्योतिबा फुले के कार्यों की सराहना की। साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सैनी ने अपनी रचना पाठ समरसता का दुनिया को पढ़ाया ज्योतिबा ने सुनाकर वाहवाही लूटी। कवि सौ सिंह सैनी ने भी अपनी कविता प्रस्तुत की। इस दौरान मुल्की राज सैनी, सतीश सैनी, नवीन शरण निश्चल, डॉ. अमित सैनी, डॉ. संजीव कुमार सैनी, सुरेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, श्यामवीर सैनी, हरपाल सैनी आर्य, महेंद्र पाल सैनी, प्रेमलता सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समय सिंह सैनी और संचालन महासचिव भोपाल सिंह सैनी किया।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती
सैनी समाज के लोगों ने ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सोमवार को कस्बे के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा मंडल सहारनपुर योगराज सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो समाज शिक्षित होगा वह समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागृत होगा और संघर्ष करने की हिम्मत कर सकेगा। बिना शिक्षा के किसी भी समाज का सामाजिक उत्थान संभव नहीं है। इस दौरान ऋषिपाल सैनी, विजेंद्र सिंह सैनी, अजय सैनी, वेदपाल सैनी, जगदीश सैनी, अनूप सैनी, बीरबल सैनी, डॉ. अजय सैनी, महिपाल सैनी, शुभम सैनी, लाल सिंह सैनी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें