फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों और शिक्षकों की संयुक्त बैठक बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुहालकी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भोजन माता को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए तहसील प्रशासन ने बुधवार को गांव के दोनों पक्षों और शिक्षकों की बैठक बुलाई। लेकिन घंटों चली बैठक के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया। एसएमसी अध्यक्ष रामकुमार और उनके साथ आए ग्रामीणोें ने कहा कि भोजनमाता का रवैया बच्चों के साथ ठीक नही है। लिहाजा, अभिभावक उसके रहते अपने बच्चो को स्कूल भेजने को तैयार नहीं है। उधर, भोजनमाता पक्ष के लोगों का कहना था कि भोजनमाता लगातार 14 सालों से उसी स्कूल में कार्यरत है। कभी किसी को कोई शिकायत नहीं हुई। राजनीतिक रंजिश के कारण उन्हें हटाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसडीएम ने दो सदस्यीय टीम बनाकर आरोपों की गोपनीय जांच कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही। बैठक में बीईओ जगन्नाथ यादव, प्रधानाध्यापक खेम सिंह, अरुण शर्मा, शेर सिंह, सौरभ, गौरव, बबलू, सोनू, सतवीर, जितेंद्र, शकुंतलेश, विनोद सिंह, अंगूरी, जगवती, मुनेश,पूनम, जयप्रकाश, धर्मेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें