वित्त मंत्री की ओर से बजट में सोने की बिक्री पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के आह्वान पर रुड़की सर्राफा एसोसिशन की ओर से दुकानें बंद कर धरना दिया गया और रैली निकाली गई। साथ ही एक्साइज ड्यूटी में की गई वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विधायक और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को बीटी गंज स्थित डीसीएम मार्केट में रुड़की सर्राफा एसोसिएशन की ओर से धरना दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चौहान एवं विनोद सोनी ने कहा कि बजट में सोने और सोने से बनी वस्तुओं पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। महंगाई के दौर में सोने की कीमतों में और भी वृद्धि हो जाएगी। जिससे सर्राफा व्यवसाय को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इन्होंने केंद्र सरकार पर सर्राफा व्यवसाय की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की । साथ ही विधायक प्रदीप बत्रा एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भी इस बाबत ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद शाम के समय सर्राफा व्यापारियों ने बीटी गंज से सिविल लाइंस होते हुए शताब्दी द्वार तक रैली निकाली गई। जिसमें वित्त मंत्री के फैसले के विरोध में नारे लगाए गए। इस मौके पर विपिन बेरी, अशोक वर्मा, अमन वर्मा, राजेंद्र कारवाल, पवन सहदेव, संदीप सोनी, विनोद वर्मा, सतीश सैनी, राकेश सहदेव, रामकुमार सिंघल, अमित वर्मा, संजय वर्मा एवं प्रदीप आदि मौजूद रहे।
-----------------
केंद की नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन
खानपुर/लक्सर। लक्सर एसोासिएशन और सुल्तानपुर के सर्राफा कारोबारियों ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जितेंद्र वर्मा, बोबी, शिव, दुर्गा ज्वैलर्स, अजय वर्मा, सोनी वर्मा, लक्ष्मण, संजय, विनोद, दीपक वर्मा, अरविंद, रामकुमार, मनोज, वेदप्रकाश वर्मा, भगवत प्रसाद, राजेंद्र वर्मा, नरेंद्र, मोहित आादि शामिल रहे।