फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों का सुराग नहीं लगने पर दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी राजेश गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि गांव में खुद की ज्वेलरी शॉप है। 8 फरवरी की रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात करीब दो बजे उनके पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी दुकान के भीतर से खटपट की आवाजें आ रही हैं। वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था।

दुकान के भीतर अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उसमें कुछ लोग दुकान में चोरी करते नजर आए। उन्होंने चोरों की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें