फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मलकपुर चुंगी और हाईवे पर शेरपुर तक चली जेसीबी

Thu, 11 Dec 2025 12:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर चुंगी और हाईवे पर शेरपुर तक चली जेसीबी
विज्ञापन

नगर निगम ने उखाड़े टिनशेड और सड़क किनारे रखे खोखे, वसूला 11 हजार जुर्माना



संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान जेसीबी से अतिक्रमण हटाते वक्त अफरातफरी और नोकझोंक का माहौल बना रहा। टीम ने नगर गिगम से लेकर हाईवे पर शेरपुर तक अतिक्रमण हटाया और 11 हजार का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन




तय रोस्टर के मुताबिक राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता और सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार के नेतृत्व में टीम ने निगम से मलकपुर चुंगी से सड़क किनारे लगाए गए अवैध फड़ को जबरन हटा दिया। टिनशेड और खोखे भी जेसीबी से उखाड़ लिए गए। इसके बाद टीम मलकपुर चुंगी से हाईव की तरफ बढ़ी तो जगह-जगह सड़क पर लगे बोर्ड को उखाड़ा गया। अभियान हाईवे पर शेरपुर तक चला। इस दौरान भारी नोकझोंक होती रही। पुलिस की मौजूदगी में अभियान सख्ती से चला। इस दौरान नौ लोगों से 11 हजार का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें