फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से बच्चों का किनारा

विज्ञापन
भगवानपुर स्थित एक स्कूल में परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते तहसीलदार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से अधिकतर बच्चों ने किनारा किया है। परीक्षा केंद्रों पर बच्चों की मात्र 20 से 30 प्रतिशत तक संख्या नजर आई। इस कारण परीक्षा देने वाले बच्चों को लाभ मिलने की काफी उम्मीद है। ज्ञात हो कि इस बार प्रवेश परीक्षा कोरोना के कारण काफी देरी से हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को रुड़की ब्लॉक में दो स्कूलों में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें रुड़की का केएलडीएवी इंटर कॉलेज व जीआईसी शामिल हैं। केएलडीएवी इंटर कॉलेज में चार सौ बच्चे परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा देने मात्र 71 बच्चे ही पहुंचे। इसके साथ ही रुड़की के जीआईसी परीक्षा केंद्र में 364 बच्चों में से 52 बच्चे उपस्थित रहे। केएलडीएवी के प्रधानाचार्य मनोज सैनी व जीआईसी के प्रधानाचार्य राममिलन ने मामले की जानकारी दी है। इसके साथ ही भगवानपुर में भी स्थिति बेहद खराब रही है। भगवानपुर के आरएनआई इंटर कॉलेज में 800 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से मात्र 150 बच्चे उपस्थित रहे। इसके साथ ही दूसरे परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में 376 में से 62 बच्चे उपस्थित रहे। भगवानपुर तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली है।
प्रवेश परीक्षा में 229 बच्चे रहे अनुपस्थित
खानपुर। शनिवार को कस्बे के भगवान शंकर इंटर कॉलेज में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें आधे से ज्यादा अभ्यर्थी नदारद रहे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए खानपुर के भगवान शंकर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। भगवान शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र पर कुल 445 बच्चों को परीक्षा देनी थी, लेकिन परीक्षा में 229 बच्चे गैरहाजिर रहे, जबकि 216 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें