फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जल संस्थान ने शुरू की बिलिंग की तैयारी, अगले सप्ताह से घर-घर पहुंचेंगे पानी के बिल

Sat, 21 Nov 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम और रामनगर जोन के 20 हजार घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बनाए जा रहे बिल
विज्ञापन


दो करोड़ से अधिक की बकायेदारी के बिल होंगे वितरित, छूटे हुए कनेक्शनों का भी तैयार हो रहा रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। जल संस्थान ने घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पानी के बिल वितरित करने की तैयारी तेज कर दी है। विभाग की ओर से फिलहाल करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के बिल तैयार किए जा रहे हैं। अगले सप्ताह से रुड़की नगर निगम और रामनगर जोन के उपभोक्ताओं को बिल बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचाने के साथ बकाया राजस्व की वसूली करना भी है।

जल संस्थान के कर्मचारी इन दिनों बिल तैयार करने में जुटे हैं। दोनों जोन में दो करोड़ से अधिक की बकायेदारी के बिल भी उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से वार्डवार रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कितने घरों और प्रतिष्ठानों में पानी के कनेक्शन हैं और कितने कनेक्शन अभी तक विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एई अरुण गुप्ता ने बताया कि रुड़की क्षेत्र में करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये के बिल तैयार किए जा रहे हैं। फिलहाल पूरा विभाग बिल बनाने के काम में जुटा है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक बिल वितरित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिल सकेंगे और विभाग को राजस्व वसूली में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें