फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समर्थकों ने जगह-जगह फूंके पार्टी के झंडे

Tue, 17 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विराोध्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
रुड़की। भाजपा से टिकट कटने से गुस्साए पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के समर्थकों ने शहर में जगह-जगह भाजपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बैनर और झंडे आग के हवाले किए। इस दौरान समर्थकों ने पार्टी हाईकमान पर गद्दारी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम दिल्ली से जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो रुड़की शहर में बगावत की चिंगारी फूट पड़ी। कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में आए प्रदीप बत्रा को टिकट जारी होने की सूचना पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के समर्थकों ने पहले उनके घर के बाहर भाजपा और अमित शाह के झंडे फूंके। उसके बाद समर्थकों ने रुड़की टाकिज और बीएसएम तिराहे पर झंडे फूंके। इसके अलावा शेरपुर, खंजरपुर, बिझौली, कान्हापुर आदि क्षेत्रों में भी पार्टी के झंडे आग के हवाले किए। इस दौरान जैन समर्थकों ने कहा कि पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ गद्दारी की है। जिसका खामियाजा उसे भुगतना ही पड़ेगा। झंडे फूंकने वालों में चिराग शर्मा, राजकुमार पुंडीर, सतीश यादव, गोविंद, आसित जैन, निर्भय अहलावत, सुमित चौधरी, यादवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें