फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, दो घायल

Thu, 21 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सड़क हादसे की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बाइक पर जा रहे तीन छात्रों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सुल्तानपुर बेगमपुल पर टक्कर मार दी जिससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


बहादरपुर खादर गांव निवासी रोबिन कुमार, विकास कुमार और रोहित कुमार तीनों सुल्तानपुर कस्बे के एक आईटीआई कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव बहादरपुर से सुल्तानपुर आईटीआई के लिए चले। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही वह सुल्तानपुर कस्बा के निकट बेगम पुल पर पहुंचे तो पीछे से जा रहे एक ट्रक ने छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी जिससे एक छात्र रोबिन कुमार (17 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी बहादरपुर खादर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार अन्य दो छात्र विकास पुत्र चंद्रलाल और रोहित पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लक्सर अस्पताल पहुंचाया। लक्सर कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें