फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिंचाई विभाग के अतिक्रमण नोटिस से लघु व्यापारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर किनारे स्थित बोट क्लब बाजार के लघु व्यापारियों को सिंचाई विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किए जाने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नोटिस मिलने के बाद उत्तराखंड लघु व्यापार एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों के रोजगार और परिवारों की आजीविका बचाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलेदार आराजी-प्रथम उत्तरी खंड गंगनहर रुड़की की ओर से 25 जून को जारी नोटिस में कहा गया है कि विभागीय भूमि पर बिना अनुमति खोखा, ठेली या अन्य अस्थायी ढांचे लगाकर अतिक्रमण किया गया है। संबंधित लोगों को तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस-प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई का पूरा खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। वहीं, बुधवार को उत्तराखंड लघु व्यापार एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को दिए ज्ञापन में कहा कि 2010 में शहर के सौंदर्यीकरण के दौरान मुख्य बाजार से हटाकर लघु व्यापारियों को सिंचाई विभाग की भूमि पर स्थित बोट क्लब क्षेत्र में विस्थापित किया गया था। अब विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने से 80 से अधिक व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मांग की कि वर्षों से व्यवसाय कर रहे परिवारों के हितों को देखते हुए सरकार स्थायी और व्यावहारिक समाधान निकाले ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके। इस मौके पर सूरज पंवार, विनोद कुमार, प्रेमलाल, कर्म सिंह, तनवीर, महबूब, एजाजुल हसन, मुस्तकीम खान, मोहम्मद अलाउद्दीन, एहसान, नसीम और अनिकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें