फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की और भगवानपुर की 3.50 हेक्टेयर भूमि पर छाया सिंचाई का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नलकूप खंड की कार्यशाला में पहुंचे सात नलकूपों के सही होने के दौरान रुड़की और भगवानपुर के करीब 350 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई का संकट के बादल मंडराने लगे हैं। काश्तकार प्राइवेट नलकूप से किसी तरह अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

रुड़की, भगवानपुर और नारसन में करीब 254 नलकूप लगे हैं। जिनसे एक बड़ी कृषि भूमि की सिंचाई काश्तकारों की ओर से की जाती है। अब धीरे-धीरे सर्द मौसम बीत रहा है और बसंत ऋतु का आगाज होने लगा है। ऐसे में अभी से नलकूपों के खराब होने की शिकायत नलकूप खंड में पहुंच रही है। बृहस्पतिवार सुबह के वक्त कार्यशाला में सात नलकूप खराब होने पर पहुंच चुके थे। जिनको ठीक किया जा रहा था। ऐसे में करीब 350 हेक्टेयर कृषि भूमि पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैट के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान, किसान सुरेंद्र राठी, महावीर सिंह, रमेश प्रधान, प्रवीण और विनोद आदि ने बताया कि आगामी दिनों में भयंकर गर्मी पड़ने के पूरे आसार है। अभी ठंडी हवा चल रही है जो लू में बदल जाएगी। ऐसे में कृषि भूमि में सिंचाई की आवश्यकता 24 घंटे पड़ेगी। गन्ने में सिंचाई की के लिए पानी की आवश्यकता किसानों को है। कृषि भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और बेहतर उत्पादन के लिए पानी की सिंचाई जरूरी है। जहां भी कोई नलकूप खराब हो जाता है तो उसको समय रहते ठीक करा देना चाहिए। अधिशासी अभियंता मेनका नेगी ने बताया कि रुड़की और भगवानपुर के करीब सात नलकूप कार्यशाला में ठीक होने के लिए आ रखे हैं। जिनको जेई अतुल की ओर से ठीक कराकर उनको लगाया भी जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें