रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक में विचार रखते वक्ता
- फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ कहा कि शासन और प्रशासन गन्ना भुगतान के मुद्दों पर ध्यान नहीं देती है तो आने वाले समय में जिले के शुगर मिलों के हालात भी इकबालपुर शुगर मिल जैसे हो जाएंगे। इन्हीं हालातों के चलते इकबालपुर शुगर मिल पर दो साल पुराना भुगतान बाकी है। किसान नेताओं ने कहा कि शासन प्रशासन को भुगतान की गति में तेजी लाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
शनिवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा की बैठक प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल के यदि विगत सत्र के भुगतान को छोड़ दिया जाए तो दो साल का भुगतान बकाया है। इस कारण इकबालपुर शुगर मिल के किसानों की हालत बेहद तंग है। वहीं लक्सर और लिब्बरहेड़ी शुगर मिल भी धीमी गति से भुगतान कर रहे हैं। यदि शासन-प्रशासन ने जल्द ही ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में लक्सर और लिब्बरहेड़ी शुगर मिल के हालत भी इकबालपुर शुगर मिल जैसे हो जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से भुगतान की गति में तेजी को लेकर मांग की है। जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि उधमसिंह नगर में सीपीयू ने एक युवक के माथे में चाबी घोप दी, जो बेहद शर्मनाक है। इस दौरान सुरेंद्र लंबरदार, बालेंद्र त्यागी, राजपाल सिंह, सतवीर प्रधान, मोनू प्रधान, नरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, अनिल सैनी, सुधीर, महिपाल सिंह, सुशील कुमार, वीरेंद्र सैनी, नरेश लोहान, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, जनेश्वर सैनी, कर्मवीर, अमित कुमार, संदीप कुमार, ईलम सिंह, विनोद शर्मा, आकिल हसन आदि मौजूद रहे।