फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 15 लाख से होगा इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा पिरान कलियर के रामपुर में डांडी वाले ढाल की ओर राज्य योजना के तहत बनने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन




विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बताया कि 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाई जा रही है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बनने से अब स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधानसभा कलियर क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराए जाने की योजना जारी है ताकि आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस मुख्य सड़क की बहुत खराब स्थिति थी जिसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने से अब समस्या दूर होगी। इस मौके पर जुल्फुकर, जाहिद, नईम, छोटा, नवाब, अनीस, जहांगीर, उस्मान, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें