फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

181 की जगह अब 209 करने होंगे खर्च

Mon, 25 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की।कांवड़ सीजन के दौरान रुड़की से दिल्ली जाना हो तो आपको 28 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। रुड़की रोडवेज डिपो की ओर से बदले हुए रूट में करीब 37 किलोमीटर दूरी बढने के चलते किराये में बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही लोगों की यात्रा के समय में भी करीब एक घंटे का इजाफा हो जाएगा।
रुड़की रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ सीजन के मद्देनजर दिल्ली जाने के लिए रूट में बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब बसें रुड़की से छुटमलपुर, कलसिया, ननौता, थाना भवन और शामली होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। जिसके चलते किराये में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पहले दिल्ली का किराया 181 रुपये लिया जाता था अब यात्रियों को 209 रुपये चुकाने होंगे। वहीं दूरी की बात करें तो बदले हुए रूट से करीब 37 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रियों को अब जहां दिल्ली पहुंचने के लिए 28 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। साथ ही यात्रा समय में भी करीब एक से डेढ़ घंटे का इजाफा हो जाएगा। गौरतलब है कि रुड़की डिपो में 30 बसें हैं। यहां से ज्यादातर यात्रियों के दिल्ली पहुंचने के कारण इनमें करीब 20 बसें दिल्ली के लिए संचालित होती है। सहायक महाप्रबंक जेके शर्मा ने बताया कि बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

-------------

मीट बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस
सुल्तानपुर।
कांवड़ सीजन के मद्देनजर मीट की दुकानों पर प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर मीट बिक रहा है। पुलिस ने दुकानों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि कुछ दुकानों पर मीटर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। जिन्हें नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि यदि निरीक्षण के दौरान मीटर बिकता हुआ पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें