बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते गोल्डन बाबा
- फोटो : amarujala
करोड़ों के सोने के आभूषण पहनने वाले चर्चित गोल्डन बाबा के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां एक सेवा शिविर में गोल्डन बाबा पैदल यात्रा के दौरान पहुंचे थे।
हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली के गोल्डन बाबा हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए पहुंचे थे।
वह पैदल गंगाजल ले जाने के दौरान शनिवार की रात में रुड़की से जाते हुए कावंड़ियों के लिए लगाए गए सेवा शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने कुछ देर सेवा शिविर में आराम किया। उनके सेवा शिविर में पहुंचने की सूचना मिलते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ शिविर में पहुंच गई। लोगों ने गोल्डन बाबा के संग फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान उन्होंनेलोगों से मुलाकात की और उनके सवालों के जवाब भी दिए।