फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पिरान कलियर दरगाह से वायुसेना अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा लापता, परिसर में मिला लावारिस बैग

Wed, 21 Oct 2026 01:01 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)

सार

हरिद्वार के पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक परिसर से भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस को दरगाह परिसर में युवक का बैग लावारिस हालत में मिला, जिसे उसके पिता को सौंप दिया गया है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पिरान कलियर दरगाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरगाह साबिर पाक परिसर से भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने दरगाह परिसर से युवक का लावारिस बैग बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बिहार निवासी शंकर सिंह भारतीय वायुसेना में मास्टर वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात है और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में है। उनका 27 वर्षीय बेटा सत्यम एक निजी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है। परिजनों के अनुसार, सत्यम ने करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी थी। वह काफी समय से अपने पिता के संपर्क में भी नहीं था और उनसे बातचीत बंद थी।

औपचारिकताएं पूरी कर बैग पिता को सौंप दिया

विज्ञापन

अचानक उसके इस तरह लापता होने से परिवार के लोग खासे चिंतित है। 17 अक्तूबर को पिरान कलियर पुलिस को दरगाह परिसर लावारिस हालत में एक काला बैग मिला था जिसकी सूचना तुरंत उसके पिता को दी गई थी। 18 अक्तूबर को पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर बैग पिता को सौंप दिया।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, अन्य विद्यालयों की तरह लागू होगी व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग की तलाशी लेने पर उसमें लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए थे। इससे उसके सत्यम के होने की पुष्टि हुई थी। कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से युवक का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें