फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम करने की चाह में नाबालिग ने घर में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम करने की चाहत ने एक नाबालिग ने अपने घर और ज्वलेर्स की दुकान से सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद एक सुनार को जेवर बेच दिए। इसके बाद जिम संचालक को फीस जमा की और एक युवक को उधार भी दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सुनार और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही जिम संचालक को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के नाबालिग ने अपने पिता की ज्वलेर्स की दुकान और घर से सोने की चार अंगूठी चोरी कर ली। इसके बाद एक सुनार को बेच दिया। यहां से रुपये मिलने पर उसने जिम संचालक को पूरे साल की फीस 18 हजार रुपये जमा की। जिम करने वाले एक युवक को भी पांच हजार रुपये उधार भी दिए। दुकान में दो अंगूठी नहीं मिली तो नाबालिग के पिता ने अपनी पत्नी से जानकारी ली तो पता चला कि घर में रखी दो और अंगूठी भी गायब हैं। नाबालिग बेटे पर शक होने पर जानकारी ली।
फटकारने पर उसने अंगूठी चोरी कबूला और सुनार व युवक का नाम भी बताया। परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सुनार और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुनार ने चोरी की अंगूठी पुलिस को दी। पुलिस ने जिम संचालक को भी कोतवाली बुलाकर फटकार लगाई। इस पर जिम संचालक माफी मांगने लगा। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें