फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिसौना में विवाहिता की मौत के मामले में दहेज के लिए हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। क्षेत्र के गांव सिसौना में बीते 18 अगस्त को हुई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में मंगलवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस को दी गई तहरीर में सिरचंदी गांव निवासी गुड्डी (मृतका की मां) ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सिसौना निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, बीते 18 अगस्त को पति अमित ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी। मंगलवार को मृतका के परिवार वाले और ग्रामीण बड़ी संख्या में भगवानपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की लिखित तहरीर सौंपी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस प्रशासन ने मायके पक्ष को आश्वासन दिया है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों व जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें