फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर झिड़ियान ग्रंट में दो पक्षों के बीच रंजिशन लाठी-डंडे चले। इससे एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर विपक्षी 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




फतेहपुर झिड़ियान ग्रट गांव निवासी गुलफाम ने पुलिस को बताया कि विगत 13 जून को वह अपने घर के पास दीवार बना रहा था। तभी गांव के ही दो युवकों ने उसके परिवार के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही जबरन उनकी दीवार भी गिरा दी। विरोध करने पर विपक्षी 10 लोगों ने इकट्ठा होकर हमला कर दिया। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस को तहरीर देते हुए दस लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद फुरकान, वकील, इरशाद, महबूब, इकबाल, रिहान, अलादीन, मुजीम, मुकीम, जुबैर, निवासी फतेहपुर झिड़ियान ग्रंट थाना भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें