फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने पति की गैर मौजूदगी में पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों से जानमाल की सुरक्षा करने की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर पर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली को गणेशपुर निवासी विवाहिता ने बताया कि पति शहर से बाहर गए हुए हैं। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने सोमवार को उनकी दुकान तोड़ दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें पीटकर घायल कर दिया। वह जान बचाकर घर पहुंची तो वहां भी उन्हें मारा पीटा गया। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोगों पर पूर्व में भी धोखाधड़ी में एक प्राथमिकी दर्ज है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें