फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़ 

Mon, 17 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ससुरालियों पर हुए हमले की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विवाहिता के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर हमला कर दिया। उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मामले में युवक ने अपने ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सरे बाजार हुई इस घटना से बाजार में अफरा तफरी माहौल पैदा हो गया। काफी देर तक वहां जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


मेरठ निवासी अजय त्यागी ने कोतवाली गंगनहर में में तहरीर देकर बताया है कि उसका अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसको लेकर सोमवार को महिला हेल्प लाइन में तारीख लगी हुई थी। तारीख के बाद वह अपनी गाड़ी से अपने पिता सहदेव, मां रेखा त्यागी एवं बहन के साथ वापस जा रहे थे। अंबर तालाब में कुंदन स्वीट्स के समीप पहुंचे तो उसके ससुर गुरूदत्त त्यागी अपनी दो बहनों और तीन दामादों के साथ उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी रुकवाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां और बहन के गले से सोने की चैन छीन ली और 50 हजार रुपये लूट लिए।

इसके अलावा उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी है कि अगली तारीख पर वह आएंगे तो इससे भी बुराहाल करेंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सरेबाजार हुई इस घटना से बाजार में अफरा तफरी मच गई। मौके पर जाम लग गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें