फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कृष्णानगर में निगम ने पुलिस की मौजूदगी में कराई जलनिकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरहवीं के दौरान गली में पानी और कीचड़ से होकर गुजरने की शिकायत पर नगर निगम की टीम कृष्णानगर पहुंची। यहां दूसरे मोहल्ले के लोगों की ओर से नाली में बंधा लगाकर निकासी रोके जाने पर गतिरोध पैदा हो गया। इसपर पुलिस की मौजूदगी में पानी निकाला गया लेकिन दूसरे मोहल्ले में पानी भरने लगा। इस पर निकासी के लिए टैंकर लगाए गए। बताया गया कि टैंकर से जल्द पूरे क्षेत्र का पानी निकल जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कृष्णानगर की विभिन्न गलियों में पानी की निकासी बड़ी समस्या बनी हुई है। बरसात खत्म होने के बाद भी कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। एक दिन पहले नगर निगम में पहुंचे कृष्णानगर की गली नंबर 16 के लोगों ने अवगत कराया कि उनकी गली में पानी और कीचड़ भरा हुआ है। एक तेरहवीं का कार्यक्रम है जिसमें लोगों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा।



इस पर वरिष्ठ कर अधीक्षक एसपी गुप्ता, एसएनए शिवानी सालार टीम के साथ मौके पर पहुंची। यहां दूसरे मोहल्ले में नाली में बंधा लगाकर पानी बंद किया हुआ था। टीम बंधा हटाने लगी तो दूसरे मोहल्ले के लोगाें ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि यह पानी उनके मोहल्ले में भरेगा।
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बंधा खोला गया लेकिन तब दूसरे मोहल्ले की तरफ पानी भरने लगा। इसके बाद निगम ने टैंकर मंगाकर निकासी शुरू कराई। कर अधीक्षक एसपी गुप्ता ने बताया कि लोगों को समझाया गया है कि बंधा लगाना समाधान नहीं है। यहां पूरे क्षेत्र में ही निकासी नहीं है इसलिए टैंकर लगाया गया है। एक-दो दिन में सभी जगह से जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस मौके पर स्थानीय निवासी विनय चौधरी, आनंद चौधरी, राजेश सैनी, मनोज राणा, जोगेंद्र तोमर, अलका सैनी एवं अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें