फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी लगातार जारी है अवैध खनन

विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र में खेतों को खोदकर किया जा रहा अवैध खनन। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
जिले में खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा होने के बाद भी सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर गांव के आसपास रात में अवैध खनन लगातार जारी है। कुछ दबंग लोग मजदूरों को लगाकर रात में बड़े पैमाने पर खनन करा रहे हैं। खेतों में भी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। कुछ स्टोन क्रशरों पर भी खनन सामग्री बेची जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर 30 जून को खनन पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन सुल्तानपुर क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन करने वाले कभी गंगा तो कभी बाणगंगा में खनन कर रहे हैं। इस समय बरसात होने के चलते गंगा में पानी बढ़ा हुआ है। इसके कारण खनन करने वाले अब गंगा और बाणगंगा को छोड़कर खेतों में अवैध खनन करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन करने वाले लोग दिन के समय मजदूरों से अवैध खनन करवा रहे हैं, जबकि रात्रि होते ही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर खेत में पहुंच जाते हैं। खनन करने वालों ने खेतों को खोदकर गहरे-गहरे गड्ढे बना रखे हैं। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा का कहना है कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अगर कोई खनन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें