फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 10 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिरान कलियर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये की अवैध शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 222 पेटी (करीब 10,000 पैकट टेट्रा पैक) देशी मसालेदार शराब और एक महिंद्रा पिकअप को कब्जे में लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार सोमवार को पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर इमलीखेड़ा स्थित देशी शराब के ठेके पर कार्रवाई की गई। मौके से पिकअप वाहन में भरी शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम शाहनवाज उर्फ शानू निवासी पाडली गुज्जर थाना गंगनहर बताया। जबकि ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने अपना नाम रजत निवासी मोहम्मदपुर लक्सर बताया। पुलिस ने वाहन व शराब को कब्जे में ले लिया है। जांच में सामने आया कि बरामद शराब तेज्जुपुर देशी शराब ठेके के नाम पर जारी की गई थी लेकिन अवैध तरीके से इमलीखेड़ा ठेके पर उतारी जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें